हिंगणघाट । मलक मोहम्मद नईम । राष्ट्रीय सिंधी परिषद और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वाधान से सिंधी समाज के बच्चो के लिए प्रकाशित की गई पुस्तक का वितरण समाज सेवक प्रदीप (सोनू) आर्य (पत्रकार) के हाथो से स्थानीय झूलेलाल मंदिर में किया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन झलेलाल मंदिर में शिक्षिका दिशा शर्मा द्वारा किया गया । इस अवसर पर सभी बच्चो को सिंधियत भाषा को समझ कर उसे बड़ावा देने का आवाहन प्रदीप (सोनू) आर्य ने किया ।
कार्यक्रम मे एम एस एस की अध्यक्षा अनुराधा मोटवानी, सुखमनी सेवा मंडल की जूही आर्य, मोहित शर्मा महक शर्मा,छाया पाखरानी, कोमल दरदाई, विमल दरदई, नीरज मोटवानी , कशिश मोटवानी, निधि लखानी, यश्वी गुरनानी, द्रुपति मोटवानी आदि उपस्थित
थे ।