October 21, 2023

Join With Us


देवर से शादी करने के लिए भिड़ीं दो भाभी : जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल




नालंदा । न्यूज डेस्क । बिहार के नालंदा से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां देवर से शादी करने के लिए दो भाभियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाभी अपने छोटे देवर से शादी करना चाहती थीं। उसी को लेकर दोनों के बीच जमकर बवाल हुआ। यह पूरा मामला हिलसा के मलामा गांव का हैं। यहां रहने वाले हरेंद्र पासवान के बड़े भाइयों की पत्नियां उससे शादी करना चाहती थी। उसके एक भाई की बीमारी से मौत हो चुकी। इसलिए मायके और गांव वाले चाहते थे कि विधवा की शादी उसके देवर से करा दी जाए। दूसरे भाई की पत्नी संपत्ति के लालच में अपने देवर से शादी करना चाहती थी। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि पहले दोनों महिलाओं कहासुनी हुई और बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंची। दोनों ने बीच एक दूसरे पर जमकर लात घूसों से एक दूसरे को पीटा। इस मारपीट में दोनों को हल्की चोटों भी आई हैं। मौके पर कुछ लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराया। मौके पर कुछ लोगों के सहयोग से इस मामले को शांत कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।  





+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE