मोहला, मानपुर, अ चौकी । केजन साहू। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (भा. पु. से) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (रा. पु. से) के मार्गदर्शन में थाना अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दंनगड़ मे शासकीय हाई स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण अभियान हमर बेटी हमर मान अभियान के तहत उनके कानूनी अधिकार घरेलू हिंसा, बाल विवाह, साइबर क्राइम, पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी, गुड टच बेड टच, सेल्फ डिफेंस, स्वास्थ्य संबंधित शिक्षा के प्रति जागरूक अभिव्यक्ति एप के बारे में बताया गया । 
बच्चों को नशीली पदार्थ का सेवन से होने वाली नुकसान के बारे में जानकारी दिया गया एवं नशा पत्ती न करने कि समझाइश दी गई एवं यातायात नियमों का पालन करने एवं अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया ।
उक्त अभियान में स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार प्राचार्य, रामकुमार सिंह, दीपक ठाकुर, ममता मेश्राम , संगीता उर्वशा, महिला प्रकोष्ठ , आईयूसीएडब्लू, मोहला थाना स्टॉफ आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।