October 12, 2023

Join With Us


इनर व्हील क्लब ऑफ जगदलपुर द्वारा जागरुकता अभियान : कैंसर के बारे में दी गई जानकारी

भगत सिंह स्कूल मे दी गई कैंसर के बारे में जानकारी




जगदलपुर । न्यूज डेस्क । इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा आज गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत सिंह स्कूल में छात्रों को ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी से अवगत करवाया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ममता सिंह राण ने अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा बच्चों ने इस जागरूकता अभियान के माध्यम से सभी ने ध्यानपूर्वक इस विषय को सुना।

      मुख्य वक्ता के रूप मे डॉक्टर श्रृंखला जैन ने बच्चों को ब्रेस्ट कैंसर की विस्तृत जानकारी देकर बच्चों को इस चीज से अवगत कराया। ज्ञानवर्धक और रोचक कार्यक्रम इनर व्हील क्लब हमेशा करते रहता है

    मंच का संचालन डॉक्टर सुषमा झा ने किया एवं इस कार्यक्रम का आभार व्यक्त शाला की प्राचार्य विनीता बेंजामिन ने किया।

  इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ममता राणा,सचिव डॉक्टर सरिता थॉमस,उषा गोदी,अरुणा जोबनपुत्र, शुभ्रा मिश्रा, रीता माने, दिव्या कृष्ण मूर्ति, प्रीति आजाद एवं शाला की प्राचार्य विनीत बेंजाम, हेमवती चुरे,आशा पटनायक, अंजू रावते, भारती नायडू,नीतू शर्मा , गीता मुनती उपस्थित थे ।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE