नागपुर । अब्दूल अमानी कुरैशी। आयुक्त, महिला एवं बाल विकास आयुक्तालय पुणे के दिशा-निर्देश के अनुसार 13 अक्टूबर को सूब्ह 10:30 बजे(शुक्रवार) कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन,मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
इस संदर्भ में भारती मानकर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि, यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा (रोकथाम और निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के आलोक में संपूर्ण चर्चा होगी तथा यौन उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के बारे विस्तार से बताकर जनजागृति की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए मिस्किन गौतम, राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार ।
ने 200 लोगों की भागीदारी के साथ नागपुर जिले के लिए एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमे शासकीय कार्यालयों के प्रमुख विभागों के अधिकारी एवं उनके समकक्ष भाग लेंगे।