नागपुर। अब्दुल अमानी कुरैशी। अल अमीन चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा "सीखो और कमाओ' प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को भव्य दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक संघ के अध्यक्ष जफर अहमद खान ने की।मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत जज बशीर अहमद शेख़ एवं किदवई संस्था के अध्यक्ष वकील परवेज उपस्थित थे।संस्था के अध्यक्ष फैजल मोबिन सिद्दीकी ने प्रस्ताविक भाषण दिया।
अतिथी भाषण देते हूए बशीर शेख़ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, प्रशिक्षण के बाद उनके पास रोजगार के साधन सुलभ हो गये है, वे अवसर का लाभ उठाकर जहां भी जाॅब मिलती है ,उसे स्वीकार करके कैरियर की शुरुआत कर देनी चाहिए ।
वकील परवेज ने कहा कि,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना भारत सरकार द्वारा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय NSDC द्वारा कार्यान्वित एक योजना है। युवाओं और युवतियों को उद्योग-संबंधी कौशल प्रशिक्षण देने में सक्षम बनाता है जो उन्हें नौकरी करने और बेहतर जीवनयापन के लिए पैसे कमाने में मदद करेगा। उन्होंने
संस्था के संचालकों की ओर से हरसंभव सहयोग देने के लिए उनकी तारीफ की है।
इस सत्र में १०५० बच्चो को प्रमाणपत्र वितरीत किए गए।