March 07, 2023

Join With Us


जिससे रचाई शादी, वो निकल गया भाई : जब पता चला सच, हो गई थी प्रेग्नेंट




महिला ने जिस आदमी से शादी करके फैमिली भी प्लान कर ली, उसे पता ही नहीं था कि वो उसका भाई है। उसने सोशल मीडिया पर लोगों को अपनी ज़िंदगी से जुड़ा हुआ ये हादसा बताया

मुंबई । न्यूज डेस्क । अपने देश भारत में शादी-ब्याह को लेकर तरह-तरह के विचार किए जाते हैं। धर्म-जाति और गोत्र से लेकर बहुत सी अलग-अलग चीज़ें देखी जाती हैं, फिर दो लोगों की शादी होती है। अब धीरे-धीरे इन चीज़ों पर से लोगों का विश्वास कम हो रहा है, लेकिन इसके पीछे एक अहम वजह होती थी। दरअसल ये तय कर लिया जाता था कि दो लोगों के बीच कोई खून का रिश्ता नहीं होना चाहिए क्योंकि खून के रिश्ते होने से आगे की पीढ़ी में जेनेटिक डिफेक्ट आने का खतरा रहता है।

विदेशों में इस तरह की चीज़ों का विचार नहीं किया जाता है लेकिन वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि खूनी रिश्ते में शादी नहीं करनी चाहिए। हाल ही में एक अमेरिकन महिला ने सोशल मीडिया पर ये बात बताई कि उसने एक ऐसे शख्स से शादी कर ली, जो बाद में उसका ही भाई निकल गया। महिला ये जानकर सदमे में आ गई क्योंकि वो तब तक वो प्रेग्नेंट हो चुकी थी।

अपने ‘भाई’ से कर ली शादी
42 साल की मर्सेला हिल (Marcella Hill) ने वीडियो पोस्ट करके बताया कि उसने अनजाने में अपने ही कज़न से शादी कर ली। उताह की रहने वाली महिला ने बताया कि उसे बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि उसके पति और उसके दादी-दादा आपस में चचेरे भाई-बहन थे। जब वो अपने पूर्वजों की लिस्ट देखने लगी तो उसे इस बात का पता चला। दरअसल उसके पति ने फैमिली ट्री देखते हुए बताया कि उसके भी दादा-दादी का नाम वही है, जो पत्नी के दादा-दादी का नाम है। जब उन्होंने ठीक तरह से अपने-अपने परिवार के सदस्यों की पड़ताल की तो उन्हें पता चला कि वे आपस में चचेरे भाई-बहन हैं। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी क्योंकि मर्सेला प्रेग्नेंट थीं।

प्रेग्नेंसी के दौरान पता चला सच
जब पति-पत्नी को इस अजीबोगरीब सच के बारे में पता चला तो उन्होंने इसे एक्सेप्ट कर लिया और सबसे पहले बच्चे के बारे में सोचा। गूगल पर उन्होंने थर्ड कज़ंस के बीच पैदा होने वाले बच्चे के रिस्क की पूरी पड़ताल की और उन्हें पता चला कि इससे उनके बच्चे की सेहत पर असर नहीं पड़ने वाला है। मर्सेला ने बताया कि उन्होंने स्थानीय कोर्टहाउस में ही शादी की थी और शादी में उनके दादा-दादी शामिल नहीं हुए थे। अगर वे शामिल होते, तो शायद उन्हें पहले ही इस सच के बारे में पता चल गया होता। फिलहाल उनकी शादी को 12 साल बीत चुके हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE