December 17, 2022

Join With Us


छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ने ढाया कहर : 7 रन दे कर झटके 7 विकेट




टीम इंडिया को मिल सकता है नया आल राउंडर , लगा चुका है दोहरा शतक

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। घरेलू क्रिकेट में इस वक्त रणजी ट्राॅफी चल रहा है। रोज एक से एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। पुद्दुचेरी और छत्तीसगढ़ वाले मैच में कुछ ऐसा दिखा जिससे लगा कि भारत को अपना अगला रवींद्र जडेजा मिल गया है। दरअसल इस मैच में अजय जादव मंडल ने एक ही पारी में 7 विकेट प्राप्त करके सबको हैरान कर दिया।

अजय जादव मंडल ने 7 रन देकर झटके 7 विकेट

टाॅस जीतकर पहले छत्तीसगढ़ ने बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले पारी में छत्तीसगढ़ सिर्फ 162 रन बना सका, पुद्दुचेरी के तरफ से अंकित और सागर ने चार-चार विकेट चटकाए। वहीं छत्तीसगढ़ के इस पारी के जवाब में पुद्दुचेरी सिर्फ 37 रन ही बना सका। छत्तीसगढ के तरफ से अजय जादव मंडल ने 11.2 ओवर में 7 रन देकर 7 विकेट अपने किया।

https://twitter.com/abk_m_24/status/1602911723777728513?t=Y9qGBcDfUV2kQUV034p82g&s=19

दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने 182 रन का स्कोर खड़ा किया और पुद्दुचेरी के सामने 307 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जवाब में पुद्दुचेरी 177 रन ही बना सकी और मैच 132 रन से हार गई। अजय जादव मंडल को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

विज्ञापन

अजय जादव मंडल के इस प्रदर्शन के बाद कई लोग उनको रवींद्र जडेजा और युवराज सिंह से भी कम्पेयर करने लगे हैं। अजय मंडल का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अजय जादव ने एक दोहरा शतक भी लगाया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 23 मैच में 1050 रन बनाया है। और साथ ही 81 विकेट भी चटकाए हैं।

लिस्ट-ए में भी अजय जादव मंडल के नाम 25 विकेट और 375 रन है। वहीं अभी तक अजय मंडल में घरेलू क्रिकेट में 34 टी20 मैच खेला है, जिसमे 28 विकेट चटकाए हैं और साथ ही 725 रन भी बनाए हैं। जिस प्रकार अजय जादव मंडल प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे क्रिकेट एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि वह देश के अगले गेंदबाज बन सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि अजय का चयन टीम इंडिया में कब होता है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE