November 15, 2022

Join With Us


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 70 साल की बुजुर्ग महिलाएं भी बरसों बाद खेलीं और जीतीं : सीएम भूपेश बघेल




मुख्यमंत्री बाल दिवस पर आयोजित भिलाई ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल, 38 खेलों के आयोजन को सराहा

5500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, प्रतिभागी खिलाड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट

मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की भिलाई से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित एलबम का किया लोकार्पण

भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बाल दिवस के अवसर पर भिलाई ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में मुक्केबाजी और जूडो का प्रदर्शन देखा और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हम सबके लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमने प्रदेश में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन किया। 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भी न केवल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, अपितु विजय भी हासिल की। मोबाइल के दौर में लोग हमारे परंपरागत खेलों को भूलते जा रहे थे।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन से लोगों में नई स्फूर्ति का संचार हुआ। हमने तो केवल 14 खेलों का आयोजन किया। आपने तो 38 खेलों का आयोजन किया। मैं जिला प्रशासन की इसके लिए प्रशंसा करता हूँ। जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि यहां भव्य आयोजन हुआ। ऐसे आयोजन से पूरा शहर स्फूर्ति से भर जाता है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पंडित नेहरू की स्मृतियों वाला एल्बम लोकार्पित किया और डॉक्यूमेंट्री भी जारी की। मुख्यमंत्री ने रिमोट से बटन दबाकर पंडित नेहरू की तस्वीर में पुष्प वर्षा की और उन्हें सादर नमन किया। आभार प्रदर्शन भिलाई निगम आयुक्त रोहित व्यास ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कांवरे कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर भिलाई चरौदा महापौर निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE