मुंबई। न्यूज डेस्क । भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का महामुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऐसे में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बना सकी। इस तरह भारत के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य है।
https://twitter.com/ICC/status/1584121482438909953?t=URzu9A2Mm5IUK8MFyWYp6w&s=09
रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल की जगह अश्विन को खिलाने का फैसला किया है, वहीं तेज गेंदबाजों में हर्षल पटेल को जगह नहीं मिली है। भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह शामिल है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट में अश्विन का साथ अक्षर पटेल देंगे।भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने भारत को शानदर शुरुआत दी है। अर्शदीप ने दूसरे ही ओवर में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
अपने दूसरे ओवर में अर्शदीप ने ओपनर मोहम्मद रिजवान को चलता किया। इफ्तिखार के रूप में भारत को तीसरी सफलता शमी ने दिलाई। भारत को चौथी सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई, जिन्होंने शादाब खान को आउट किया। पांड्या ने हैदर अली को भी पवेलियन भेजा। पांड्या को तीसरा विकेट नवाज के रूप में मिला। अर्शदीप ने आसिफ को आउट किया।