October 14, 2022

Join With Us


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का प्रथम चरण संपन्न : महापौर और आयुक्त ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन




भिलाई-03। गुरमीत सिंह मेहरा । छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलो का आयोजन प्रथम चरण में दिनांक- 06.10.2022 से 11.10.2022 तक नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के सभी वार्डों में संपन्न हुआ। निगम महापौर निर्मल कोसरे द्वारा प्रत्येक स्थान पर जहाँ खेलो का आयोजन हुआ वहाँ पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

इसके साथ ही महापौर निर्मल कोसरे के द्वारा खिलाड़ियों को जोन स्तर, निगम स्तर तथा जिला स्तर पर बेहतर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया जा रहा है।

निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी से प्राप्त निर्देशानुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलो का आयोजन अब जोन स्तर पर इन तिथियों पर किया जावेगा:- वार्ड क्र.- 01 से 08 तक जरवाय में, वार्ड क्र.- 09 से 16 तक विद्युत मण्डल ग्राऊण्ड में, वार्ड क्र.- 17 से 24 तक कन्या शाला, भिलाई-03 में, वार्ड क्र.- 25 से 32 तक चिल्ड्रन पार्क जोन-1 चरौदा में तथा वार्ड क्र.- 33 से 40 तक सोमनी मैदान में।

जोन स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलो का आयोजन दिनांक- 19 एवं 20 अक्टूबर को संपूर्ण निगम क्षेत्र में किया जायेगा। दिनांक- 14.10.2022 को निगम महापौर श्री निर्मल कोसरे ने उरला में हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक वार्ड स्तर खेल आयोजन में पहुंचकर ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि आधुनिक पद्धति की पढ़ाई टेलीविजन एवं मोबाईल से ऑनलाईन स्टडी से हमारे पारंपरिक खेल लुप्त हो रहे हैं, जिसे पुनः छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलो ने जीवंत कर दिया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE