October 04, 2022

Join With Us


6 अक्टूबर से होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन : भिलाई निगम क्षेत्र में होगी खेल स्पर्धा




निगम स्तर पर तीन चरणों में होंगे खेल स्पर्धा

खेल में भाग लेने आज से करा सकते हैं पंजीयन

भिलाई नगर । गुरमीत सिंह । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेल प्रारंभ होगा और जोन स्तर तथा निगम स्तर पर तीन चरणों में खेल होगा। विजेता प्रतिभागी जिला स्तर एवं संभाग स्तर के खेलों में भाग ले सकेंगे। प्रथम लेवल में 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का खेल प्रारंभ होगा। इसके लिए शहर के आम नागरिक, खिलाड़ी, पुरुष, महिलाएं, युवा, 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक व 40 वर्ष उम्र से अधिक के व्यक्ति भी भाग ले सकते हैं। खेल में भाग लेने के लिए उन्हें अपने संबंधित जोन कार्यालय के माध्यम से पंजीयन कराना होगा कि वह किस खेल में भाग लेना चाहते हैं।

पंजीयन कराने के लिए नेहरू नगर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर मोबाइल नंबर 9826947891, वैशाली नगर जोन के सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी मोबाइल नंबर 7828984915, जोन क्रमांक 3 मदर टेरेसा नगर के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम मोबाइल नंबर 9589015929, जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू मोबाइल नंबर 9425245007 तथा जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 के सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी मोबाइल नंबर 9977421330 के पास कार्यालयीन समय एवं अवधि में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं इसके अलावा जोन कार्यालय से भी संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। 14 प्रकार के खेल जिसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद जैसे खेल शामिल है जिसमें भाग लिया जा सकता है।

महापौर नीरज पाल की पहल पर छत्तीसगढ़िया खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है भिलाई निगम के प्रत्येक जोन क्षेत्र में इसका आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने जोन आयुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं। खेल के आयोजन एवं खेल नियमों की जानकारी देने के लिए आज मितान क्लब को प्रशिक्षण दिया गया।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE