जगदलपुर । न्यूज डेस्क । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बस्तर अध्यक्ष राम कुमारी यादव के नेतृत्व में वर्ल्ड यूथ मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में बस्तर की छात्रा पलक नाग का माला व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। पलक नाग ने आबू धाबी में आयोजित टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर भारत सहित बस्तर का नाम रोशन किया है।
सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम कुमारी यादव, वेदवती कश्यप, किरण सेन,सुधा मिश्रा, बिजली बैध, कुसुम परिहार, कृष्णा राय,अलका सेंगर,त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव,ममता राणा सहित महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।