अम्मान जोर्डन में होने वाली प्रतियोगिता में होंगी शामिल
राजनांदगांव । केजन साहू । फीबा एशिया अंडर 16 बास्केटबॉल चौम्पियनशिप के लिए स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव की दो खिलाड़ी प्रार्थना साल्वे एवं मोनी अदला भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयनित हुए हैं। 24 से 30 जून तक अम्मान जोर्डन में होने वाली इस प्रतियोगिता में वे शामिल होंगे।
प्रार्थना एवं मोनी यह उपलब्धि हासिल करने वाली राजनांदगांव जिले की पहली खिलाड़ी हैं। दोनों ही ने संस्कारधानी को गौवान्वित किया है। दोनों बेटियों को ढेर सारी शुभकामनाएं…
तिरंगा लहरा दो