राष्ट्रीय स्पर्धा में 26 राज्यो के 950 खिलाड़ीयों ने लिया था भाग
जगदलपुर । न्यूज डेस्क । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को म्यू थाई चैंपियनशिप जीते बस्तर के समस्त खिलाड़ियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर नया बस स्टैंड पर स्वागत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में स्पोर्ट्स म्यू थाई एसोसिएशन मध्यप्रदेश द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक - बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 16 से 22 जून 2022 तक श्रीमन्त तुकोजी रॉव पवार इंडोर स्टेडियम देवास (म प्र) में संप्पन हुआ।
उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बस्तर के 04 खिलाड़ियों जिसमे शौर्य वर्धन जैन, वेदांत श्रीवास, युवराज सिंह एवं गीतांक्षी श्रीवास को स्वर्ण पदक 02 खिलाड़ियों को रजत पदक जिसमे चंद्रशेखर मानिकपुरी एवं सानिका मिश्रा एवं कांस्य पदक पाने वालों में ऐश्वर्या यादव एवं हिमांशु निर्मलकर थे।
उल्लेखनीय है कि बस्तर के 02 वरिष्ठ खिलाड़ी जिसमे अब्दुल मोइन एवं मकसूदा हुसैन राष्ट्रीय तकनीकी पैनल में शामिल किए गए हैं। इनके अलावा कोच मैनेजर के रूप में राजेन्द्र सिंह (बस्तर) ने दायित्व निर्वहन किया है।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से आर्यन्द्र सिंह आर्य, संग्राम सिंह राणा,रोशन झा, प्रकाश झा,योगेश ठाकुर, दीपिका सोरी,राजा यादव, श्रेयांश वर्धन जैन,सूर्य भूषण सिंह, सुरेश कश्यप, बंटू पांडे, रिंटू भदोरिया सही भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।