April 30, 2022

Join With Us


आइपीएल में खाईवाल लगातार सक्रिय : लग रहा लाखो रुपए का दाव - कुछ पुराने बुक्की फ़ोन से ले रहे है दाव




राजनांदगांव । केजन साहू । अं चौकी थाना क्षेत्र मे आइपीएल शुरू होते ही जुए के अवैध कारोबार में फिर से तेजी आ गई है।नगर के बीचोबीच खुलेआम आइपीएल पर लाखों का सट्टा खेला जा रहा है। अम्बागढ़ चौकी, चिल्हाटी, सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी धड़ल्ले से आइपीएल पर सट्टे का कारोबार चल रहा है। कहीं पुलिस की मिलीभगत से तो कहीं चोरी-छिपे चल रहा यह कारोबार अब तीन से चार लाख रुपये तक पहुंच चुका है और रोजाना इसमें बढ़ोतरी हो रही है।


आइपीएल का दौर चल रहा है और नगर के कुछ स्थानों पर सट्टा लगाकर लाखों की हेरा-फेरी चल रही है। पुलिस से बेखौफ सट्टेबाज युवाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बाँधाबाज़ार, अम्बागढ़ चौकी,चिल्हाटी आमाटोला में गुप्त तरीके से प्रतिदिन मैच के दौरान सट्टा लगाकर लाखों का जुआ खेला जा रहा है। यह नगर में चर्चा का विषय बना हुआ लेकिन पुलिस प्रशासन की सक्रियता नहीं दिख रही। इसके अलावा नगर के आसपास गुलाबी गैंग व चितवा गैंग द्वारा चलाया जा रहा 52 परी वाला जुआ अब आइपीएल के सट्टे में तब्दील हो चुका है। मोहला, मानपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में भी आइपीएल पर चोरी छिपे लाखों का सट्टा खेला जा रहा है और इससे युवाओं का जुड़ना इस धंधे को बढ़ा रहा है।

खाईवाल सोसलमीडिया का ले रहे सहारा:- सोशल मीडिया के माध्यम से किसी टीम या खिलाड़ी पर सट्टा लगाया जाता है। सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर सभी सट्टेबाजों से रकम जमा कराई जाती है। इसके बाद उसी ग्रुप पर खिलाड़ी हर ओवर, हर बाल, खिलाड़ी के रन बनाने, आउट होने, गेंदबाज द्वारा इतने रन खर्च करने और टीम के जीत-हार पर सट्टा लगाया जाता है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे है सवाल:- पुलिस अधिकारियों की मानें तो सट्टा बाजार ज्यादातर चोरी-छिपे या गुप्त स्थानों से खेला जा रहा है। तकनीकी के कारण आनलाइन लेन-देन होने से पुलिस को भनक नहीं लग पाती।


सटोरियों की मानें तो पुलिस से कुछ भी छिपा हुआ नहीं है। कहने को तो यह अवैध कारोबार चोरी-छुपे चालाकी से होता है, लेकिन पुलिस को इसकी कच्ची-पक्की जानकारी जरूर रहती है। लेकिन अब तक हुए मैचों में सट्टे को लेकर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होने से यही माना जा रहा है कि मोहल्लों से संबंधित कांस्टेबल व पुलिस के आला अफसर सट्टे के अवैध कारोबार से बेखबर है। यही वजह है कि गुमराह युवाओं की गाढ़ी कमाई सट्टे की भेंट चढ़ रही है और इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE