April 27, 2022

Join With Us


66 की उम्र में शादी कर रहे पूर्व क्रिकेटर : सौरभ गांगुली भी होंगे समारोह में शामिल - जानिए कौन है होने वाली दुल्हन




कोलकाता | न्यूज़ डेस्क | पूर्व क्रिकेटर और बंगाल क्रिकेट टीम के कोच अरुण लाल 66 साल की उम्र में अपने वैवाहिक जीवन की दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं | पहली पत्नी रीना के लंबे समय से अस्वस्थ रहने की वजह से वे उनकी कथित अनुमति से दो मई को अपनी पुरानी मित्र बुलबुल साहा (38) के साथ सात फेरे लेंगे |

बुलबुल साहा के घर-परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है | लेकिन वे लंबे समय से एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाती हैं. शादी का कार्ड बंट गया है | कई क्रिकेटरों और पूर्व क्रिकेटरों को भी इसका न्योता दिया गया है | ये शादी कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में बने पांच सितारा होटल में होगी |

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी शादी का न्योता दिया गया है | बंगाल रणजी टीम के कोच अरुण लाल ने भारत के लिए 16 टेस्ट और 13 वनडे मैच खेले हैं |

अरुण लाल के करीबियों का कहना है कि बुलबुल रीना से भी मिलती रही हैं और उनकी सेवा के लिए ही उन्होंने अरुण लाल से शादी का फैसला किया है | बुलबुल कोलकाता में सियालदह के पास एक निजी स्कूल में बीते छह साल से पढ़ाती हैं | उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में खुद यह जानकारी दी है |

बुलबुल का कहना था, "बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली, अरुण लाल और मेरे परिवार में काफी घनिष्ठता है | "




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE