April 18, 2022

Join With Us


दिल्ली कैपिटल्स का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव : टीम पूरी क्वारंटाइन




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। लेकिन उससे पहले ही टीम को झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स का एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद पूरी टीम एक बार फिर से क्वारंटाइन हो गई है। टीम के अंदर कोरोना का मामला सामने आने के बाद पुणे के लिए टीम का आज का दौरा कैंसिल कर दिया गया है। अब आज और कल खिलाड़ियों के रूम के अंदर उनका कोविड टेस्ट होगा।

समझा जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के एक हरफनमौला खिलाड़ी में बीमारी के कुछ लक्षण दिखे, जिसके बाद रैपिड एंटीजन जांच का नतीजा पॉजिटिव आया। मीडिया में जारी खबरों में कहा गया है कि वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श है, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अलावा सपोर्ट स्टाफ के एक अन्य सदस्य में भी इसके लक्षण हैं, लेकिन उसके आरटी-पीसीआर जांच के नतीजे का इंतजार है। आईपीएल बायो-बबल के बाहर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं।

इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। फरहार्ट COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस समय आइसोलेशन में हैं। दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। वे टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे हैं। पैट्रिक के बाद रैपिड एंटिजन टेस्ट में दिल्ली टीम का एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अब सभी खिलाड़ियों का दो दिन तक RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा और फिर उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूएई में खेला गया था, जबकि आईपीएल 2021 का आधा सीजन कोरोना केसों के कारण स्थगित करना पड़ा था। आईपीएल 2021 का पहला भाग भारत में खेला गया था, जबकि दूसरा भाग आईपीएल के 14वें सीजन का यूएई में आयोजित किया गया था। अब आईपीएल 2022 सिर्फ मुंबई और पुणे में सख्स बायो-बबल में आयोजित किया जा रहा है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE