April 16, 2022

Join With Us


क्या आज लखनऊ के खिलाफ अर्जुन करेंगे डेब्यू? : जानें पूरा मामला




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आईपीएल 2022 में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से होगा। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई के लिए यह सीजन अब तक अच्छा नहीं रहा है। टीम अपने पांचों मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।

ऐसे में लखनऊ के खिलाफ मैच मुंबई के लिए अहम होगा और इस मैच को जीतकर टीम लीग में वापसी करना चाहेगी। मुंबई की टीम अगर यह मैच भी हारती है तो उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। कप्तान रोहित शर्मा इस मैच के लिए स्पेशल स्ट्रैट्जी बनाने में भी जुट गई है।

लखनऊ के खिलाफ मैच में टीम नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन चुकी है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने अर्जुल तेंदुलकर की तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में आज के मैच का जिक्र किया है। इसमें लिखा गया है- हमारे दिमाग में आज लखनऊ के खिलाफ मैच है।

इस तस्वीर पर अर्जुन तेंदुलकर की बहन और दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी कमेंट किया है। इस कमेंट में सारा ने नीले रंग का दिल बनाया है। मुंबई इंडियंस की जर्सी नीले रंग की ही है। इसके बाद फैन्स कयास लगा रहे हैं कि लखनऊ के खिलाफ मैच में अर्जुन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अर्जुन को मुंबई ने इस साल मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था।

उन्होंने अब तक अपने टी-20 करियर में दो टी-20 मैच खेले हैं। इसमें अर्जुन ने दो विकेट भी झटके हैं। इसके अलावा उनके नाम तीन रन हैं। अर्जुन बाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं। वह रणजी में मुंबई टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। आईपीएल में डेब्यू कर 22 साल के अर्जुन अपनी चमक बिखेर सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE