April 12, 2022

Join With Us


चेन्नई सुपर किंग्स चाहेगी आईपीएल 2022 की पहली जीत : सामने है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 22वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम को साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सात बजे होगा। इस मैच में चेन्नई की टीम चाहेगी कि आईपीएल के इस सीजन की पहली जीत दर्ज की जाए। रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली टीम आईपीएल के 15वें सीजन में अपने पहले चार मैच हार चुकी है। वहीं, फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की निगाहें टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज करने पर होंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 22वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम को साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सात बजे होगा। इस मैच में चेन्नई की टीम चाहेगी कि आईपीएल के इस सीजन की पहली जीत दर्ज की जाए। रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली टीम आईपीएल के 15वें सीजन में अपने पहले चार मैच हार चुकी है। वहीं, फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की निगाहें टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज करने पर होंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 18 मुकाबले चेन्नई की टीम ने जीते हैं, जबकि 9 मैच ही आरसीबी चेन्नई के खिलाफ जीत सकी है। एक मैच दोनों टीमों के बीच बेनतीजा रहा है। ऐसे में चेन्नई का दबदबा बैंगलोर की टीम के ऊपर काफी है। यहां तक कि पिछले तीन मैचों में चेन्नई को ही जीत मिली है।

एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को ये जिम्मेदारी सौंप दी थी। हालांकि, जडेजा की कप्तानी में सीएसके ने अच्छी शुरुआत हासिल नहीं की। टीम पहले चार मैच बुरी तरह से हारी है और पांचवें मैच में टीम के सामने बड़ी चुनौती बैंगलोर की टीम है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE