April 05, 2022

Join With Us


लखनऊ सुपरजाएंट्स की लगातार दूसरी जीत : हैदराबाद को इतने रन से हराया




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

लखनऊ सुपरजाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 157 रन ही बना सकी। लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने 18वें ओवर में मैच पलट दिया।

तब हैदराबाद को 18 गेंदों पर 33 रन की जरूरत थी। उस वक्त निकोलस पूरन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर थे। इस ओवर में आवेश ने लगातार दो गेंदों पर निकोलस पूरन (34) और अब्दुल समद (0) को पवेलियन भेजा। इस ओवर में आवेश ने सात रन भी दिए। इसके बाद हैदराबाद की टीम उबर नहीं सकी और हार गई।

लखनऊ की टीम की यह लगातार दूसरी जीत है। टीम ने अब तक कुल तीन मैच खेले हैं। पहले मैच में गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लखनऊ ने वापसी करते हुए चेन्नई और हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की। इस जीत के साथ लखनऊ टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की यह लगातार दूसरे मैच में दूसरी हार है। एसआरएच की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर मौजूद है।

18वें ओवर में आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। इस ओवर की तीसरी गेंद पर आवेश ने निकोलस पूरन को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। वे 24 गेंदों पर 34 रन बना सके। वहीं, अगली ही गेंद पर चार करोड़ रुपये में रिटेन किए गए अब्दुल समद को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया।

समद का आईपीएल में खराब फॉर्म जारी है। आवेश हैट्रिक से चूक गए। 18 ओवर के बाद हैदराबाद ने छह विकेट गंवाकर 144 रन बना लिए हैं। अब हैदराबाद को 12 गेंदों पर 26 रन की जरूरत है। आवेश ने इस मैच में चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट लिए। यह उनकी बेस्ट बॉलिंग है। इससे पहले 2021 में आवेश ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शारजाह में 13 रन देकर तीन विकेट लिए थे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE