March 29, 2022

Join With Us


आईपीएल 2022 राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद : ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम को 7:30 बजे से मैच खेला जाना है। यह इस सीजन का पांचवां मैच होगा, जबकि दोनों टीमें आईपीएल 2022 में इस मैच के साथ अपने सफर का आगाज करेंगी।

संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स ने इस मेगा ऑक्शन कुछ ऐसे खिलाड़ी खरीदे हैं, जो टीम के बॉलिंग अटैक को धांसू बनाते हैं, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मेगा ऑक्शन में कुछ दमदार खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। राजस्थान रॉयल्स ने आर अश्विन और युजवेंद्र चहल दोनों को ही खरीदा है, ऐसे में देखना होगा कि प्लेइंग XI में वह इन दोनों खिलाड़ियों का एकसाथ कैसे इस्तेमाल करता है।

संजू सैमसन को पिछले साल से बेहतर टीम मिली है, लेकिन मैदान पर वह किस तरह इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं, यह देखने वाली बात होगी। सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम के पास भुवनेश्वर कुमार, मार्को जैनसेन, उमरान मलिक और टी. नटराजन के तौर पर बेस्ट पेस अटैक है। अब देखना होगा कि ये चारों तेज गेंदबाज कैसे राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग ऑर्डर पर लगाम लगाते हैं।

संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेम्स नीशम, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

सनराइजर्स हैदराबादः राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जैनसेन, उमरान मलिक, टी. नटराजन।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE