March 22, 2022

Join With Us


भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया : इतने रनों से दर्ज की बड़ी जीत




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आईसीसी महिला विश्व कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 229 रन बनाए हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 230 रन की दरकार है। भारत की तरफ से यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 50 रन बनाए तो वहीं शेफाली वर्मा ने 42 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके।

भारत जीत से अब सिर्फ तीन विकेट दूर है। पूजा वस्त्रकर ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए लता मंडल को 24 के स्कोर पर हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया।

टीम की सीनियर गेंदबाज झूलन गोस्वामी को मैच की पहली सफलता मिल गई है। उन्होंने सलमा ख़ातून को 32 के स्कोर पर ऋचा घोष के हाथों कैच कराया। 28 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 76/6, लता मंडल (12*), ऋतु मोनी (1*)

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1506114821850374147?s=20&t=-svYiJJZQ1vh7DPTKFLfwg

बांग्लादेश की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार स्नेह राणा ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए बांग्लादेश को पांचवां विकेट झटका दे दिया है। उन्होंने रुमाना अहमद को दो के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 18 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 40/5, लता मंडल (6*), सलमा ख़ातून (3*)
राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने निगर सुल्ताना को तीन रन के स्कोर पर हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया।

भारत ने दूसरी पारी में शानदार शुरूआत की है। राजेश्वरी गायकवाड़ ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बांग्लादेश को पहला झटका दिया है। उन्होंने शर्मीन अख़्तर को पांच रन के स्कोर पर स्नेह राणा के हाथों कैच कराया। छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर: 12/1, फ़रजाना हक (0*), मुर्शीदा ख़ातून (6*)

नाहिदा अख़्तर ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए भारत को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने ऋचा को निगर सुल्ताना के हाथों 26 रन के स्कोर पर कैच आउट कराया। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 163/5, पूजा वस्त्रकर (1*), यास्तिका भाटिया (44*)




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE