March 16, 2022

Join With Us


दिल्ली कैपिटल्स टीम की बस पर हमला : इतने अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | आईपीएल 2022 में मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाएंगे। इसके लिए सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं। हालांकि, उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है। मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया। 

पांच-छह अनजान लोगों ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने इन सभी पांच छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञातों पर आईपीसी की धारा 143, 147, 149 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया। हालांकि, इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची।

मनसे के कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आरोप
ये तोड़फोड़ करने का आरोप महाराष्ट्रीय नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं पर है। मनसे राज ठाकरे की पार्टी है। यह घटना ताज होटल के आसपास की बताई जा रही है। दरअसल, आईपीएल में टीमों ने बस का कॉन्ट्रैक्ट दिल्ली की कंपनी  है। वहीं, मनसे के कार्यकर्ताओं की मांग है कि ये कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र की कंपनी को देना चाहिए। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।

आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी
इस साल आईपीएल में 65 दिनों में 70 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे। यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और वॉनखेड़े मैदान मैच होंगे। 

दिल्ली अपना पहला मैच मुंबई के खिलाफ खेलेगी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच  27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। ऋषभ पंत दिल्ली की कप्तानी करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत सकी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE