March 14, 2022

Join With Us


भारत जीत से चार विकेट दूर : श्रीलंका को लगा छठा झटका




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में श्रीलंका की बल्लेबाजी जारी है। श्रीलंका की टीम चार विकेट खोकर 150 रने से अधिक का स्कोर बना चुकी है।

अक्षर पटेल ने एक बार फिर से भारत को बड़ी सफलता दिलाते हुए श्रीलंका को छठा झटका दिया है। उन्होंने इस बार चरिथ असलंका को पांच के स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। 50 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 182/6, लसिथ एम्बुलदेनिया (2*), दिमुथ करुणारत्ने (89*)

अक्षर पटेल ने पहली सफलता हासिल करते हुए श्रीलंका को पांचवा झटका दिया है। उन्होंने निरोशन दिकवेला को 12 के स्कोर पर ऋषभ पंत के हाथों स्टंपिग कराया।

श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने निरोशन दिकवेला के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ी श्रीलंका को शुरूआती झटके से उबारने में अभी तक सफले रहे हैं। 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर: 159/4, दिमुथ करुणारत्ने (73*), निरोशन दिकवेला (12*)

तीसरे दिन का पहला सत्र समाप्त हो चुका है। दोनों टीमों के लिए यह सत्र बराबरी का रहा। भारत ने तीन विकेट लिए तो वहीं श्रीलंका ने 123 रन भी बनाए। दिन की शुरूआत में कप्तान दिमुथ और मेंडिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। इस दौरान मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरी किया। इसके बाद श्रीलंका नें लगातार तीन विकेट लगातार गंवाए। हालांकि एक छोर पर दिमुथ कप्तानी पारी खेलते हुए एक संघर्षपूर्ण अर्धशतक पूरा किया। वह अब भी क्रीज़ पर टिके हुए हैं और दिकवेला ने उनका अच्छा साथ दिया है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE