March 13, 2022

Join With Us


आईपीएल की सभी दस टीमों के कप्तानों का ऐलान : लिस्ट हुई जारी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2022 के सीजन के लिए अब सभी 10 टीमों के कप्तानों का ऐलान हो गया है। आईपीएल के 15वें सीजन में खेलने वाली 10 में से 8 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि दो टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर कप्तान के तौर पर भरोसा जताया है। आईपीएल 2022 के लिए सबसे आखिर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने अपनी टीम के कप्तान का ऐलान किया। हालांकि, इस खबर में आप जानेंगे कि कौन सी टीम का कप्तान कौन सा खिलाड़ी होगा।

सबसे पहले बात करते हैं मुंबई इंडियंस की, मुंबई की फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था और उन्होंने कप्तान बनाया था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान के रूप में एमएस धोनी को रिटेन किया था, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने युवा रिषभ पंत पर कप्तान के रूप में भरोसा जताया था। राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को आईपीएल 2022 के लिए कप्तान नियुक्त किया था, जो आईपीएल 2021 में भी राजस्थान की टीम के कप्तान थे।

एक बार की आईपीएल विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को रिटेन किया था और उन्हें कप्तानी सौंपी थी, जिन्होंने 2021 के आधे सीजन के बाद से टीम की कमान डेविड वॉर्नर से ली थी। इस तरह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले इन मुंबई, चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली और हैदराबाद टीम के कप्तानों की पुष्टि हुई थी। वहीं, ऑक्शन से पहले आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल को कप्तान चुना था, जबकि गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी।

इसके बाद आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को खरीदा था और उन्हें कप्तान नियुक्त किया, जबकि पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपना कप्तान चुना था। मयंक को पंजाब की टीम ने पहले ही रिटेन किया हुआ था। वहीं, अब आरसीबी ने फाफ डुप्लेसी को अपना कप्तान चुना है । इस तरह सभी 10 टीमों के कप्तानों का नाम सामने आ गया है, जिनमें से सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के कप्तान विदेशी हैं।

IPL 2022 के सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स एमएस धोनी
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स रिषभ पंत
राजस्थान रॉयल्स संजू सैमसन
सनराइजर्स हैदराबाद केन विलियमसन
पंजाब किंग्स मयंक अग्रवाल
कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फाफ डुप्लेसी
लखनऊ सुपर जाएंट्स केएल राहुल
गुजरात टाइटन्स हार्दिक पांड्या




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE