मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका एकतरफा तरीके से हराया था। मोहाली में खेले गए मुकाबले में रविंद्र जडेजा की ऑलराउंड पारी के दम पर टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।
भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में आज दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। भारत पहला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है।
भारतीय टीम में एक बदलाव
भारतीय टीम में पिछले मैच की तुलना में एक बदलाव हुआ है। जयंत यादव की जगह अक्षर पटेल को लाया गया है।
प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह