मुंबई | न्यूज़ डेस्क | महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच चौथे विकेट के लिए 184 रन की शानदार साझेदारी हुई, जिससे टीम इंडिया इतने विशाल लक्ष्य तक पहुंच सकी। भारत ने वेस्टइंडीज के सामन 318 रन का लक्ष्य रखा है।
भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 317 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों पर 123 रन और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों पर 109 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की पारी 40.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।
भारतीय टीम की यह इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था। वहीं, टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, विंडीज को यह टूर्नामेंट में मिली पहली हार है। इससे पहले विंडीज टीम दो मैच जीत चुकी थी।
155 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा। झूलन गोस्वामी ने अनीसा मोहम्मद को आउट किया। वहीं, 157 रन के स्कोर पर नौवां झटका लगा। दीप्ति शर्मा ने चे़डियन नेशन को रन आउट किया। फिलहाल शकीरा सेल्मन और शमिलिया कोनेल क्रीज पर हैं।
32 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर 153 रन बना लिए हैं। फइलहाल चेडियन नेशन 18 रन और अनीसा मोहम्मद एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। विंडीज को जीत के लिए अब 18 ओवर में 165 रन की जरूरत है। वहीं, भारत जीत से बस तीन कदम (विकेट) दूर है।
27वें ओवर में 145 रन के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आलिया एलीने चार रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें स्नेह राणा और राजेश्वर गायकवाड़ ने मिलकर रन आउट किया। आलिया चार रन बना सकीं। फिलहाल अनीसा मोहम्मद और चेडियन नेशन क्रीज पर हैं। भारत की ओर से मेघना सिंह और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, राजेश्वरी और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला।
डिएन्ड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज ने वेस्टइंडीज का आक्रामक शुरुआत दिलाई है। दोनों ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 81 रन जोड़ लिए हैं। डॉटिन ने तूफानी पारी खेलते हुए 35 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं, हेली मैथ्यूज 24 गेंदों पर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 318 रन का लक्ष्य रखा है। मैच को जीतने के लिए भारत को इस साझेदारी को तोड़ना होगा।