March 12, 2022

Join With Us


स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच हुई : भारत की सबसे बड़ी साझेदारी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का 10वां मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत का अहम रोल रहा। दोनों खिलाड़ियों ने शतक जड़ने के साथ चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 184 रनों की साझेदारी की। यह महिला वर्ल्ड कप में किसी भी विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। मंधाना ने आउट होन से पहले 119 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 123 रन बनाए, वहीं हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली।

महिला वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर - 184* रन 2022 में
पूनम रावत और थिरुश कामिनी - 175 रन 2013 में
पूनम रावत और मिताली राज - 157 रन 2017 में

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यस्तिका भाटिया (31) और स्मृति मंधाना ने तेज तर्रार शुरुआत दी। यस्तिका का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आईं मिताली राज 5 और दीप्ति शर्मा 15 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गईं। एक समय ऐसा था जब भारत ने अच्छी शुरुआत के बावजूद 78 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे।

तब बल्लेबाजी करने आईं हरमनप्रीत कौर ने मंधाना के साथ ना सिर्फ टीम इंडिया को संभाला बल्कि बड़े स्कोर तक लेकर गईं। मंधाना और हरमनप्रीत की इस लाजवाब साझेदारी के दम पर भारत पहली बार वर्ल्ड कप में 300 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहा है। हरमनप्रीत कौर का यह वर्ल्ड कप में तीसरा शतक है और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं है, वहीं मंधाना का यह वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE