March 09, 2022

Join With Us


वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराया : विश्व कप में लगातार दूसरी जीत




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | महिला विश्व कप 2022 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को सात रन से हरा कर रोमांचक जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम लगातार उलटफेर कर रही है। न्यूजीलैंड के बाद कैरिबियाई टीम ने इंग्लैंड को भी पटखनी दी है। लगातार दूसरी जीत के साथ ही विंडीज सेमीफाइनल की राह में आगे बढ़ चुकी है। वहीं इंग्लैंड को शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और इस टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में वेस्टइंडीज के 225 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 47.8 ओवरों में 218 रन पर ही सिमट गई और यह मैच सात रन से हार गई। 

इंग्लैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
इंग्लैंड के लिए 225 रन का स्कोर इंग्लैंड के लिए 226 रन का लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन बेमाउंट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। अंत में सोफी और क्रॉस ने बेहतरीन साझेदारी कर जीत की उम्मीदें जगा दी थी, लेकिन क्रॉस के रन आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की जीत की संभावना भी खत्म हो गई। बेमाउंट ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके अलावा सोफी ने नाबाद 33 और क्रॉस ने 27 रन बनाए। इंग्लैंड की आधी टीम दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। सोफिया ने 38 और वट्ट ने 33 रन की पारी खेली। 

वेस्टइंडीज के लिए शमीलिया कॉनेल ने तीन विकेट लिए। मैथ्यूज और अनिसा मोहम्मद को दो-दो विकेट मिले। वहीं एलेने और कप्तान टेलर के हाथ एक-एक सफलता लगी।

कैम्पबले और नेशन की शानदार बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डॉटिन और मैथ्यूज ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और 17 रन के अंदर चार विकेट चटकाए। कैम्पबेल और चेडियन नेशन ने शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए कैम्पबेल ने 66, नेशन ने 49 और मैथ्यूज ने 45 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट लिए। वहीं शिविर को एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं। 

इंग्लैंड दोनों मैच में करीबी अंतर से हारी, विंडीज ने दोनों मैच ऐसे ही जीते
इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम को लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी आ रही है। दोनों मैचों में इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के करीब पहुंचकर मैच गंवाया है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को 12 रन और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से सात रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं वेस्टइंडीज ने दोनों मैच लक्ष्य का बचाव करते हुए करीबी अंतर से जीते हैं। पहले मैच में विंडीज ने न्यूजीलैंड को तीन रन से हराया था और अब इंग्लैंड को सात रन से हराया है। 

वेस्टइंडीज महिला टीम
स्टैफनी टेलर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन।

इंग्लैंड महिला टीम
हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन विनफील्ड हिल, टैमी ब्यूमोंट, नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, अन्या श्रुबसोल।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE