March 08, 2022

Join With Us


मौत से पहले क्या था शेन वॉर्न का प्लान? : सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी शेन वॉर्न का निधन हो गया है। सोमवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत प्राकृतिक कारणों की वजह से हुई। हालांकि, अब एक नई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिससे पता चला है कि शेन वॉर्न और उनके दोस्तों को मसाज देने के लिए चार थाई महिलाएं आई थीं, लेकिन तब तक वॉर्न के निधन की बात सामने आई और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, वह उसी रिजॉर्ट की है जहां वॉर्न रुके हुए थे। जानाकारी के अनुसार, एक महिला को वॉर्न को फुट-मसाज देने के लिए जाना था, लेकिन जब उसने कमरे का गेट खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। फुटेज में साफ-साफ चार महिलाओं को देखा जा सकता है, जो कि रिजॉर्ट से वापस लौट रही हैं।

यह घटना शव मिलने से कुछ मिनट पहले की है। इन चार महिलाओं का कहना है कि उनकी बुकिंग पांच बजे की थी। शेन वॉर्न और उनके दोस्तों ने उन्हें मसाज, फुटमसाज और नेल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया था। दरवाजे पर कोई जवाब नहीं मिलने पर उस महिला ने अपनी बॉस को मैसेज भेजा और बताया कि वॉर्न दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, चार में से दो महिलाएं शेन वॉर्न के कमरे तक गई थीं। पुलिस का मानना है कि इन्हीं दो महिलाओं ने वॉर्न को आखिरी बार जिंदा देखा था। वॉर्न को लेकर पुलिस ने जो बयान दिया है, उसमें उन्होंने कहा है कि वॉर्न का निधन शाम सवा पांच बजे के आसपास हुआ था।

पुलिस ने बताया कि वॉर्न का निधन चार मार्च को थाईलैंड के सामुजान विला में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। वहां पर वह अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। वॉर्न के कमरे से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उनके मौत में गड़बड़ी का शक हो। पुलिस का कहना है कि वॉर्न ने जरूर महिलाओं को मसाज देने के लिए बुलाया था, लेकिन उन महिलाओं का वॉर्न की मौत से कोई लेना-देना नहीं है।

पुलिस ने पहले यह भी बताया था कि वॉर्न के कमरे में खून के धब्बे मिले थे, जो सीपीआर देने की वजह से आए थे। ऑस्ट्रेलिया के 52 साल के वॉर्न दुनिया के महानतम स्पिनरों में शुमार हैं। उनके नाम टेस्ट में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वॉर्न ने टेस्ट में 708 विकेट लिए थे। वनडे और टेस्ट मिलाकर वॉर्न के नाम 1001 विकेट हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE