March 05, 2022

Join With Us


भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप : ऐसे देखें मैच को लाइव




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में अपने-अपने पहले मैच में खेलने उतरेंगी। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। ऐसे में ये मैच दिलचस्प होगा, क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीम क्रिकेट की सबसे प्रतिद्वंदी टीमें हैं। बात चाहे पुरुष क्रिकेट की हो या महिला क्रिकेट की, भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच में माहौल हमेशा हाई वोल्टेज ही होता है। ऐसे में इस मैच को अगर आप भी लाइव देखना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, जिसमें आप जानेंगे कि आप भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप मैच को कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।

कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का लीग मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का लीग मैच रविवार 6 मार्च को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप का मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप 2022 का मैच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा India vs Pakistan Womens World Cup 2022 मैच?

India vs Pakistan Womens World Cup 2022 का ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 6 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले सुबह 6 बजे टॉस होगा।

कहां देख सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान वुमेंस वर्ल्ड कप 2020 मैच का लाइव टेलीकास्ट?

भारत की महिला टीम और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच होने वाले विश्व कप 2022 के इस हाई वोल्टेज मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जहां अलग-अलग भाषाओं में आपको कमेंट्री भी सुनने को मिलेगी। 

कहां देख सकते हैं Ind vs Pak Womens World Cup मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

वहीं, अगर आप India vs Pakistan Womens World 2022 Match की लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप हॉटस्टार की वेबसाइट मैच को लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा अगर इस मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें आपको पढ़नी हैं। 




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE