February 21, 2022

Join With Us


भारत ने जीती टी20 सीरीज : तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 17 रनों से हरा दिया। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम वनडे सीरीज भी 3-0 से हारी थी। तीसरे टी- 20 में वेस्टइंडीज ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। वेस्टइंडीज को 185 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी।

ईशान किशन और रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी ओपनिंग करने उतरी। टीम इंडिया को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। जेसन होल्डर ने गायकवाड़ को 4 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा। हेडन वाल्श (जूनियर) ने उन्हें 25 रन पर आउट किया।

10 वें ओवर में टीम को तीसरा झटका रस्टन चेज ने दिया। ईशान किशन 34 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा के तौर पर चौथे झटका लगा। वह 7 रन बनाकर डोमिनिक ड्रेक्स की गेंद पर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव 65 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए और वेंकटेश अय्यर 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

विंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही पहले ही ओवर में टीम को झटका लगा। दीपक चाहर ने काइल मेयर्स को 6 रन पर आउट कर दिया। दूसरा झटका तीसरे ओवर में लगा। शाई होप 8 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए। सातवें ओवर में टीम को तीसरा झटका लगा। रोवमन पावेल को 25 रन पर हर्षल पटेल ने पवेलियन भेजा। कीरोन पोलार्ड को पांच रन पर आउट करके वेंकटेश अय्यर ने चौथा झटका दिया। जेसन होल्डर को वेंकटेश अय्यर ने दो रन पर आउट करके विंडीज को पांचवां झटका दिया।

स्कोर बोर्ड (भारत बनाम वेस्टइंडीज)

टास : वेस्टइंडीज (गेंदबाजी)

परिणाम : भारत 17 रन से जीता

मैन आफ द मैच :

मैन आफ द सीरीज :

भारत : 184/5 (20 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

रुतुराज गायकवाड़ का मेयर्स बो. होल्डर 04, 08, 01, 00

इशान किशन बो. चेज 34, 31, 05, 00

श्रेयस अय्यर का. होल्डर बो. वाल्श 25, 16, 04, 00

रोहित शर्मा बो. ड्रेक्स 07, 15, 00, 00

सूर्यकुमार यादव का. पावेल बो. शेफर्ड 65, 31, 01, 07

वेंकटेश अय्यर नाबाद 35, 19, 04, 02

अतिरिक्त : (लेबा-10, वा-4) 14

कुल : 20 ओवर में पांच विकेट पर 184 रन

विकेट पतन : 1-10 (रुतुराज, 2.3), 2-63 (श्रेयस, 8.3), 3-66 (इशान, 9.4), 4-93 (रोहित, 13.5), 5-184 (सूर्यकुमार, 19.6)

गेंदबाजी

जेसन होल्डर 4-0-29-1

रोमारियो शेफर्ड 4-0-50-1

रोस्टन चेज 4-0-23-1

हेडन वाल्श 4-0-30-1

डोमिनिक ड्रेक्स 3-0-37-1

फैबियन एलेन 1-0-5-0

वेस्टइंडीज : 167/9 (20 ओवर)

रन, गेंद, चौके, छक्के

काइल मेयर्स का. इशान बो. चाहर 06, 05, 01, 00

शाई होप का. इशान बो. चाहर 08, 04, 02, 00

निकोलस पूरन का. इशान बो. शार्दुल 61, 47, 08, 01

रोवमैन पावेल का. शार्दुल बो. हर्षल 25, 14, 02, 02

कीरोन पोलार्ड का. बिश्नोई बो. वेंकटेश 05, 07, 01, 00

जेसन होल्डर का. श्रेयस बो. वेंकटेश 02, 06, 00, 00

रोस्टन चेज बो. हर्षल 12, 07, 02, 00

रोमारियो शेफर्ड का. रोहित बो. हर्षल 29, 21, 01, 03

फैबियन एलेन नाबाद 05, 03, 01, 00

डोमिनिक ड्रेक्स का. रोहित बो. शार्दुल 04, 03, 01, 00

हेडन वाल्श नाबाद 00, 03, 00, 00

अतिरिक्त : (लेबा-3, वा-7) 10

कुल : 20 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन

विकेट पतन : 1-6 (मेयर्स, 0.5), 2-26 (होप, 2.4), 3-73 (पावेल, 6.5), 4-82 (पोलार्ड, 8.3), 5-87 (होल्डर, 10.2), 6-100 (चेज, 11.5), 7-148 (पूरन, 17.1), 8-158 (शेफर्ड, 18.5), 9-166 (ड्रेक्स, 19.3)

गेंदबाजी

दीपक चाहर 1.5-0-15-2

आवेश खान 4-0-42-0

वेंकटेश अय्यर 2.1-0-23-2

शार्दुल ठाकुर 4-0-33-2

रवि बिश्नोई 4-0-29-0

हर्षल पटेल 4-0-22-3

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन

रितुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अवेश खान।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE