February 21, 2022

Join With Us


आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा भारत : इंग्लैंड को पछाड़ा




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी की ताजा टी20 टीम रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है। ईडन गार्डन्स में हुए तीसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराकर लेटेस्ट T20 टीम रैंकिंग में नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया। इंडिया ने इंग्लैंड को पछाड़कर टी20 रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम की है। भारत के अब 269 रेटिंग हो गए हैं जबकि इंग्लैंड के भी इतने ही है, लेकिन भारत के पास इंग्लैंड से ज्यादा प्वाइंट्स है।

https://twitter.com/BCCI/status/1495642721360703488?s=20&t=qeryw_388_P5_F0qY8rTlQ

आईसीसी की ओर से जारी टी20 टीम रैंकिंग के अनुसार, लेटेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के 39 मैचों में रैंकिंग पीरियड के दौरान 10484 प्वाइंट्स है, जोकि इंग्लैंड से 10 ज्यादा है। भारत और इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान (266 रेटिंग), न्यूजीलैंड (255) और दक्षिण अफ्रीका (253) टॉप-5 में बना हुआ है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ 4-1 से टी20 सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया (249) छठे स्थान पर कायम है।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE