February 02, 2022

Join With Us


भारत के लिए खतरे की घंटी : वेस्टइंडीज प्लेयर्स ने टी20 किंग में लगाई लंबी छलांग




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इंग्लैंड के मोईन अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया था। उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम उन्हें आईसीसी की ताजा टी20 प्लेयर रैंकिंग में मिली है। वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित अन्य वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है।

बारबाडोस में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से हारने के बावजूद मोईन अली का रैंकिंग में फायदा हुआ है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन ने 146 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए और साथ ही 13 ओवरों में 7.15 की इकॉनमी से पांच विकेट लिए थे।

https://twitter.com/ICC/status/1488786832561160192?s=20&t=Z-fTbPZQEQ-kfHxCcb4h2A

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ एक बार आउट हुए थे। सीरीज में 4 विकेट लिए थे। वह 14 स्थान की उछाल के साथ टॉप-20 में पहुंच गए हैं। जेसन होल्डर (15 स्थान ऊपर 34वें) और रोमारियो शेफर्ड 12 स्थान के फायदे के साथ 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE