January 24, 2022

Join With Us


एटीएम कार्ड धारक सावधान, भूलकर भी न करें ये गलतियां : वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत में बड़े पैमाने पर लोग एटीएम कार्ड का उपयोग करते हैं। इस कार्ड के जरिए आप आसानी से जरूरत पड़ने पर पैसों को निकाल सकते हैं। आज के इस डिजिटल दौर में एटीएम कार्ड के जरिए खरीदारी भी की जा सकती है। एक तरफ डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व बदलाव हो रहे हैं। वहीं उसी के समानांतर बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।

इंटरनेट के आने के बाद साइबर ठगी के मामलों में काफी तेजी देखने को मिली है। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठगों ने डेबिट कार्ड धारकों को अपना निशाना बनाया है। अगर आप भी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।

आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। ऐसे में आपको एटीएम/डेबिट कार्ड का उपयोग करते समय भूलकर भी कुछ गलतियों को नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं -

अक्सर लोग एटीएम कार्ड की पिन संख्या को याद रखने के लिए उसे एटीएम कार्ड पर लिख देते हैं। इस तरह की गलती भूलकर भी न करें। इससे आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।

आपको अपने एटीएम कार्ड की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। इससे आपके जीवन भर की कमाई जमा पूंजी खत्म हो सकती है।

आपको कभी भी अपने जन्मदिन, अकाउंट और फोन नंबर का इस्तेमाल एटीएम कार्ड का पिन बनाने के लिए नहीं करना चाहिए। पिन बनाते वक्त ऐसे नंबरों का चयन करें, जिनके विषय में कोई आसानी से पता न लगा सके।

एटीएम मशीन से जब भी पैसों को निकालें, उस वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि कोई दूसरा व्यक्ति आपके पास न हो। अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके पास खड़ा है, तो उसे फौरन बाहर निकलने के लिए कहें।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE