January 24, 2022

Join With Us


दीपक की "चमक" रह गई फीकी : भारत हारा सम्मान की लड़ाई




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | केपटाउन में करिश्मा होने में सिर्फ चार रनों का फासला था। भारतीय टीम अगर 284 रनों में 4 रन और जोड़ लेती तो केपटाउन में इतिहास रचा जा सकता था। इस मैदान पर किसी भी टीम ने इतना बड़ी लक्ष्य हासिल नहीं किया था और आखिर में भारत भी ये कमाल नहीं कर पाया। हालांकि, टीम इंडिया के गेंदबाज दीपक चाहर ने बल्लेबाज बनकर खूब लड़ाई लड़ी, लेकिन वे जीत की दहलीज को पार नहीं करा पाए। यही वजह रही कि वे काफी नाखुश नजर आए।

साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत को दो टेस्ट मैच और फिर तीन वनडे मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच की बात करें तो केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम ने पूर्व कप्तान क्विंटन डिकॉक के शतक की बदौलत 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 287 रन बनाए थे। ऐसे में माना जा रहा था कि भारतीय टीम सम्मान की लड़ाई जीत जाएगी।

हालांकि, 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के साथ इस पूरी सीरीज की तरह इस मैच में हुआ कि जैसे ही एक विकेट गिरती तो दूसरी अपने आप जल्दी गिर जाती। बावजूद इसके भारत की तरफ से आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी गई, लेकिन बाजी मेजबानों ने 4 रन से मार ली।

भारत के लिए ओपनर शिखर धवन, नंबर तीन पर उतरे विराट कोहली और नंबर सात पर उतरे दीपक चाहर ने अर्धशतक जड़े, लेकिन ये किसी काम नहीं आए।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई थी। यही कारण कि इस मैच के लिए टीम इंडिया चार बदलावों के साथ उतरी थी। भारत ने वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर और भुवनेश्वर कुमार को बाहर किया था।

इनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव, जयंत यादव, दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया था। इनमें से लगभग हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम रोमांचक मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE