January 21, 2022

Join With Us


टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल : जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिनके बीच कुल 45 मैच खेले जाने हैं। सुपर 12 राउंड के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। अभी कुल 8 टीमें सुपर 12 राउंड के लिए क्वालीफाई कर पाई हैं।

बाकी बची 8 टीमों में से केवल 4 टीमें सुपर 12 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 12 राउंड में टीम इंडिया को ग्रुप बी में रखा गया है जहां उसका पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। दोनों देशों के बीच यह महामुकाबला मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

टीम इंडिया के अलावा ग्रुप B में साथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमे हैं। पाकिस्तान के बाद भारतीय टीम का अगला मुकाबला 27 अक्टूबर को ग्रुप A की रनर अप टीम से सिडनी के मैदान पर होगा। वहीं इसके बाद भारतीय टीम के अन्य मुकाबले 30 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2 नवंबर- बांग्लादेश के खिलाफ, 6 नवंबर- ग्रुप B की विजेता टीम से होगा।

ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को रखा गया है। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2021 जो दुबई में खेला गया था उसमें विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिसके चलते वो सुपर 12 राउंड खेलकर बाहर हो गई थी। विराट कोहली की कप्तानी में यह टीम इंडिया का अंतिम वर्ल्ड कप था।

रोहित शर्मा को लिमिटेड ओवर क्रिकेट का नया कप्तान बना दिया गया है। रोहित शर्मा जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है वो टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी में सूखा को खत्म करने की कोशिश करेंगे। वहीं विराट कोहली बतौर प्लेयर इस वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE