January 20, 2022

Join With Us


आईसीसी वुमेंस ओडीआई टीम : भारत की इन दो खिलाड़ियों को मिली जगह




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने साल 2021 के अवॉर्ड का ऐलान करना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिन से आईसीसी अवॉर्ड्स जारी हैं। इसी कड़ी में अब आईसीसी ने वुमेंस वनडे इंटरनेशनल टीम का ऐलान कर दिया है। आईसीसी वुमेंस ओडीआई टीम ऑफ द ईयर 2021 में भारत की दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं, मेंस ODI टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।

वुमेंस ODI टीम ऑफ द ईयर 2021 में भारत की तरफ से कप्तान मिताली राज और गेंदबाज झूलन गोस्वामी को जगह मिली है। हालांकि, इस वुमेंस ODI टीम की कप्तान मिताली राज नहीं, बल्कि इंग्लैंड की हीथर नाईट हैं। ICC की इस टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी जाती है, जिसने बीते साल में शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि मिताली राज और झूलन गोस्वामी को भी इस टीम में चुना गया है।

लिजेल ली, एलीसा हीली (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, मिताली राज, हीथर नाईट (कप्तान), हैली मैथ्यूज, मरियाने कैप, शबनिम इस्माइल, फतिमा सना, झूलन गोस्वामी और अनीसा मोहम्मद




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE