January 19, 2022

Join With Us


आईसीसी महिला टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान : भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों को मिली जगह




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला T20I टीम ऑफ द ईयर की घोषणा कर दी है। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना अकेली खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस टीम में चुना गया है। वहीं, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पांच खिलाड़यों को में शामिल किया गया है। इंग्लैंड की ही नेट सिवर को टीम का कप्तान बनाया गया है।

सिवर के अलावा टैमी ब्यूमॉन्ट, डेनी वायट, एमी जॉन्स और सोफी एकलेस्टोन भी आईसीसी महिला टी20 टीम आफ द ईयर जगह बनाने में सफल रही हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शबनिम इस्माइल, लॉरा वूलवार्ट और मारियन कैप को इसमें चुना गया है। उनके अलावा आयरलैंड की गैबी लुईस, जिम्बाब्वे की लॉरिन फिरी भी इसमें शामिल हैं। मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की की एक भी खिलाड़ी को ICC महिला T20I टीम ऑफ द ईयर टीम में शामिल नहीं किया गया है।

भारतीय महिला बल्लेबाज मंधाना ने पिछले साल टी20 फॉर्मेट में देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 9 मैच में 31.87 की औसत से 255 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। उन्होंने ये रन 131.44 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। ब्यूमॉन्ट ने 9 मैचों में 3 हाफ सेंचुरी की मदद से 33.66 के औसत के साथ 303 रन बनाए।

आईसीसी महिला T20I टीम ऑफ द ईयर 2021: स्मृति मंधाना, टैमी ब्यूमॉन्ट, डेनी वायट, गैबी लुईस, नेट सिवर (कप्तान), एमी जॉन्स, लॉरा वूलवार्ट, मारियन कैप, सोफी एकलेस्टोन, लोरिन फ़िरी, शबनिम इस्माइल




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE