January 19, 2022

Join With Us


क्या खत्म होगा 71वें शतक का इंतजार? : विराट बना सकते हैं ये चार रिकॉर्ड्स




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 2017 के बाद पहली बार बतौर बल्लेबाज कोई इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे। दिसंबर 2014 में विराट टेस्ट कप्तान बने थे, जबकि जनवरी 2017 में उन्होंने वनडे और टी20 टीम की कमान संभाली थी। विराट के सिर से अब कप्तानी का भारी बोझ उतर चुका है, ऐसे में फैन्स उम्मीद लगाए बैठे हैं कि विराट के बल्ले से अब ताबड़तोड़ रन निकलेंगे और साथ ही 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी का लंबा इंतजार भी खत्म होगा। विराट जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे, तो उनके पास कई रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का मौका होगा।

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले विराट ने घोषणा की थी कि बतौर टी20 कप्तान यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, लेकिन वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी करना वह जारी रखेंगे। दक्षिण अफ्रीका दौरे से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तान घोषित कर दिया। ऐसे में विराट के पास बस टेस्ट कप्तानी बची थी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद विराट ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी। चलिए एक नजर डालते हैं कि वनडे सीरीज के दौरान विराट कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बना सकते हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लगाई हैं। सचिन ने कुल 100 शतक जड़े हैं और दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग। पोटिंग के खाते में 71 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं, जबकि विराट अभी तक 70 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं। विराट इस सीरीज के दौरान अगर शतक ठोकते हैं, तो पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे, वहीं अगर उनके बल्ले से सीरीज के दौरान दो शतक निकलते हैं, तो वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी के मामले में पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए नंबर-2 की गद्दी पर अकेले ही विराजमान हो जाएंगे।
राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली से आगे निकलने का मौका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज है। तेंदुलकर ने कुल 2001 रन बनाए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली और तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है। गांगुली ने 1313, जबकि द्रविड़ ने 1309 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने अभी तक 1287 रन बनाए हैं। विराट अगर इस सीरीज में 27 रन बना लेते हैं, तो वह इन दोनों को पीछे छोड़ देंगे।

दक्षिण अफ्रीका में वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम ही दर्ज हैं, जिन्होंने 1453 रन बनाए हैं। इस मामले में विराट कोहली फिलहाल चौथे पायदान पर हैं। विराट से आगे यहां भी तेंदुलकर, गांगुली और द्रविड़ हैं। गांगुली ने 1048 और द्रविड़ ने 930 रन बनाए हैं। विराट के खाते में फिलहाल 877 रन हैं। विराट अगर इस सीरीज के दौरान 172 रन बना लेते हैं, तो वह गांगुली और द्रविड़ दोनों को पीछे छोड़ देंगे। 54 रन बनाते ही वह राहुल द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे।
गांगुली की बराबरी का मौका

चार या इससे अधिक देशों में 1000+ रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी अभी तक सिर्फ दो ही हैं। पहले सचिन तेंदुलकर और फिर सौरव गांगुली। तेंदुलकर ने छह देशों में 1000+ रन बनाए हैं, जबकि सौरव गांगुली ने ऐसा चार देशों में किया है। विराट अभी तक भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में 1000+ वनडे रन बना चुके हैं और इस सीरीज में अगर 113 रन और बना लेते हैं, तो वह गांगुली की बराबरी कर लेंगे।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE