January 18, 2022

Join With Us


आपका मेल रिसीवर ने पढ़ा या नहीं? : इस आसान ट्रिक से मिनटों में करें पता




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | आज के समय में अधिकतर लोगों को किसी भी काम के लिए मेल करने की आवश्यकता होती है। वहीं कई बार हम किसी को मेल करते हैं तो हमें उस मेल के जवाब का इंतजार रहता है। बहुत समय बात भी जवाब नहीं आता तो हमारे मन में ये सवाल आता है कि, क्या सामने वाले ने मेल देखा भी या नहीं? लेकिन दुर्भाग्य ये है कि मेल में ऐसी सुविधा नहीं दी गई है, जिससे पता चल सके कि सामने वाले ने मेल पढ़ा है या नहीं।

लेकिन खुशी की बात ये है कि अब आपकी ये समस्या दूर हो सकती है। आज हम आपको ऐसी ट्रिक बनाते जा रहे हैं जिससे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपका मेल किस समय, किस दिन और कितनी बार देखा गया है। ऐसा करना बेहद आसान है, इसके लिए आपको बस निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है और आप आसानी से अपना काम कर सकते हैं।

इसके लिए आपको गूगल पर मेलट्रैक एक्सटेंशन का इस्तेमाल करना होगा। ऐसा करने के लिए गूगल पर मेलट्रैक एक्सटेंशन टाइप करके सर्च करें। वेबसाइट ओपन होने पर Add to Chrome पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आपसे गूगल अकाउंट जोड़ने के लिए कहा जाएगा। ईमेल आईडी टाइप करके जोड़ते समय आपसे मेलट्रैक ईमेल का एक्सेस मांगा जाएगा। यहां आप Allow बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आप आसानी से अपने सभी भेजे गए मेल ट्रैक कर सकते हैं।

अब इसे एक्टिवेट करने के लिए फोन में जीमेल खोलना है और नया मेल कंपोज करना है। मेल लिखने के बाद उसे भेजने से पहले, सेंड बटन के पास बने तीन डॉट वाले आइकन पर क्लिक करें।

अब आपको ड्रॉप-डाउन मेनू में Insert from Mailtrack नाम का विकल्प दिखाई देगा, जिसे क्लिक करके आपको Track Email को सेलेक्ट करना है। ऐसा करते ही सेटिंग एक्टिवेट हो जाएगी। अब आप आसानी से अपने भेजे हुए ईमेल को मेलट्रैक के डैशबोर्ड से ट्रैक कर सकते हैं।

इसके अलावा जीमेल के मोबाइल वर्जन पर भी आप ये स्टेटस चेक कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए ये जरूरी है कि आपने मेलट्रैक यूज करके किसी मैसेज का रिप्लाई किया हो। साथ ही हर ईमेल के नीचे दिए Available add-ons ऑप्शन पर क्लिक करके भी आप आसानी से मेल ट्रैक कर सकते हैं।



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE