मुंबई | न्यूज़ डेस्क | विराट कोहली के टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा के बाद टेस्ट टीम के नये कप्तान को लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व क्रिकेटर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। विराट कोहली ने नये साल में टेस्ट टीम के कप्तानी से इस्तीफा देकर फैंस बहुत ही बड़ा झटका दे दिया है। ऐसे में अब अगला टेस्ट कप्तान बनने के लिए एक ही खिलाड़ी का नाम सामने आ रहा है।
भारत साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज हारने के बाद ही विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है, विराट कोहली के अचानक इस्तीफा देने से उनके फैंस बेहद हताश हैं। विराट अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को काफी ऊचाईयों तक ले गये।
लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में बाहर होने के बाद ही विराट कोहली ने पिछले साल ही टी-20 के कप्तानी से इस्तीफ दे दिया था, इसके बाद बोर्ड ने उनसे वनडे की कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा को दे दिया। अब टेस्ट टीम से भी इस्तीफा देने के बाद अब बात उठ रही है कि टेस्ट टीम के लिए कप्तान किसे बनाया जाए। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में एक नाम सबके सामने आ रहा है वह है रोहित शर्मा का।
विराट कोहली के टेस्ट टीम से इस्तीफा देने के बाद कप्तान बनाने के लिए
रोहित शर्मा के नाम पर विचार चल रहा है। वनडे की कप्तानी से हटाये जाने के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गयी थी। भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा उपकप्तान थे तो ऐसे में यह तो तय है कि विराट के हटने के बाद रोहित शर्मा को ही कप्तान बनाया जायेगा।
रोहित शर्मा यदि कप्तान बनेगें तो श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में वह बतौर कप्तान मैदान में उतरेगें। फिलहाल तो रोहित शर्मा इंजरी के वजह से साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले वनडे सीरीज से बाहर हैं उनके बदले टीम की कमान के एल राहुल को सौंपा गया है।