January 10, 2022

Join With Us


इंडिया ओपन बैडमिंटन : कोविड पॉजिटिव होने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुए, ये खिलाडी




  • भारत के शीर्ष शटलर बी साई प्रणीत का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है
  • पिछले कुछ दिन से उन्हें जुकाम और खांसी थी
  • वह घर पर ही पृथकवास पर है

नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | भारत के शीर्ष शटलर बी साई प्रणीत का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है जिस कारण वह रविवार को इंडिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से हट गये। 

प्रणीत ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, आरटी पीसीआर परीक्षण में मुझे कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है। मुझे कल से जुकाम और खांसी थी। मैं घर पर ही पृथकवास पर हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे फिर से परीक्षण करवाने से पहले कम से कम एक सप्ताह तक इंतजार करना होगा। यह एक महत्वपूर्ण वर्ष है और फिटनेस हासिल करने के लिये समय बहुत कम है। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी से कोर्ट पर वापसी करूंगा।’’

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव अजय सिंघानिया ने भी पुष्टि की कि प्रणीत इस 400,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट से हट गये हैं।

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी युगल विशेषज्ञ ध्रुव रावत का दिल्ली रवाना होने से पहले परीक्षण पॉजिटिव आया था।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE