January 09, 2022

Join With Us


इंग्लैंड की टीम हारने से बाल-बाल बची : सिडनी टेस्ट रोमांचक अंदाज़ मे ड्रॉ




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाजों के संघर्ष के सहारे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ करा दिया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन इंग्लैंड की टीम ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को 9 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया। चौथा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया अभी पांच मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 से आगे है। इंग्लैंड को इस सीरीज में अबतक एक भी जीत नहीं मिली है। दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जाएगा।

https://twitter.com/FoxCricket/status/1480084834181533696?s=20

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में भी ख्वाजा के शतक की मदद से 8 विकेट पर 416 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 294 रन पर सिमट गई। जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी 6 विकेट पर 265 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को 9 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया।

इंग्लैंड के लिए चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में जैक क्रॉली ने 100 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 77 रन और बेन स्टोक्स ने 123 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के के सहारे 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले जॉनी बेयरस्टो ने 41, कप्तान जो रूट ने 24, जैक लीच ने 26 रन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने नाबाद 8 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने 3, कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने दो-दो जबकि कैमरन ग्रीन और स्टीव स्मिथ को एक-एक सफलता मिली।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE