January 08, 2022

Join With Us


तीसरे टेस्ट से हनुमा-ऋषभ पंत की हो सकती है छुट्टी : कोहली-साहा की वापसी संभव




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान विराट कोहली की भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है, जो पीठ में चोट के चलते दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे।

भारत ने पहला टेस्ट 113 रनों से जीता था ​जबकि जोहानिसबर्ग खेले गए दूसरे टेस्ट में उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। तीसरे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली की वापसी होने पर हनुमा विहारी को प्लेइंग XI से बाहर जाना पड़ सकता है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान विराट कोहली की भारत की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है, जो पीठ में चोट के चलते दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे।

भारत ने पहला टेस्ट 113 रनों से जीता था ​जबकि जोहानिसबर्ग खेले गए दूसरे टेस्ट में उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। तीसरे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली की वापसी होने पर हनुमा विहारी को प्लेइंग XI से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिराज दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके पास चोट से उबरने के लिए अभी 4 दिन का समय है। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के दूसरे दिन अपने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते सिराज ने सिर्फ 15 ओवर की गेंदबाजी की थी। लेकिन वह​ लय में नहीं दिखे थे।

केएल राहुल ने कहा था कि मोहम्मद सिराज अभी ठीक नहीं हुए हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। अगर वह फिट नहीं होते हैं तो इशांत शर्मा और उमेश यादव में से कोई अगले मैच में खेल सकता है।

तीसरे टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग XI

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत/ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/इशांत शर्मा/उमेश यादव।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE