मुंबई | न्यूज़ डेस्क | भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन हैभारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 202 रनों का स्कोर खड़ा किया था मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम के स्कोर के जवाब में 229 रन बनाए थे
नमस्कार, इंडिया टीवी हिंदी स्पोर्स्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम की यह दूसरी पारी है|
और उसने मेजबान टीम पर खेल के दूसरे दिन की समाप्ति तक 58 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बना लिया था। इससे पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
भारत ने अपनी पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं इस स्कोर के जवाब में मेजबान साउथ अफ्रीका की टीम 229 रन बनाकर 27 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी।
खेल के तीसरे दिन भारत के लिए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेंगे। वहीं भारत के लिए दूसरी पारी में अबतक आउट होने वाले बल्लेबाजों में कप्तान केएल राहुल (8) और मयंक अग्रवाल (23) हैं।