मुंबई | न्यूज़ डेस्क | साल 2021 खेल के लिहाज से भारत के लिए काफी ऐतिहासिक रहा| कोविड-19 महामारी के आने के बाद भी इस साल भारत ने खेल के दुनिया अपना परचम पूरी दुनिया के सामने लहराया| इस साल भारत के लिए सबसे अच्छा और खास पल ओलंपिक और पैरालंपिक बना जहां भारत ने अपना झंडा पूरी दुनिया के सामने बुलंद किया|
ग्लोबल स्टेज पर खेल के कुछ शानदार पलों का भारत समेत पूरी दुनिया ने लुत्फ उठाया| इन पलों में नीरज चोपड़ा का गोल्डन थ्रो भी शामिल रहा तो भारतीय हॉकी टीम का कांस्य पदक पर ऐतिहासिक कब्जा करना भी| आज हम आपको साल 2021 में खेल के वो पल बताएंगे जिन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया|
भारत के लिए इस साल खेल में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए सबसे बड़ी सफलता दिलाई| 23 वर्षीय भारत के स्टोर जैवनिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया| नीरज ने फाइनल में अपना पहला थ्रो 87.03 मीटर और दूसरा थ्रो 87.58 मीटर का फेंका नीरज के दूसरे थ्रो ने भारत का ओलंपिक में स्वर्ण पदक पक्का कर दिया| ओलंपिक इतिहास में ट्रैक एंड फ्लिड में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने वाले नीरज पहले भारतीय खिलाड़ी हैं|
भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने भी ओलंपिक में इतिहास रचते हुए रियो के बाद लगातार दूसरे ओलंपिक में मेडल पर अपना कब्जा जमाया| सिंधु ने साल 2016 में रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था वहीं इस बार टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया|
भारतीय मेंस हॉकी टीम के लिए भी यह साल जबरदस्त गुजरा| भारतीय मेंस हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए 1980 के बाद ओलंपिक में मेडल जीतने का कारनामा किया| भारत ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के पहले साल 1980 के मॉस्कों ओलंपिक में मेडल पर कब्जा जमाया था| कांस्य पदक के लिए भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल का मेडल का सूखा खत्म किया|
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इस साल टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया| उन्होंने सिल्वर मेडल के लिए स्नैच में 86 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 119 किग्रा का भार उठाया|
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहली बार सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया| इससे पहले भारत ने इस चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीता था| पर इस बार इस चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने वाले श्रीकांत ने सिल्वर मेडल जी देश को गौरवान्वित कर दिया|