December 21, 2021

Join With Us


स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल हुए कोरोना पॉजिटिव : ट्वीट कर दी जानकारी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अबुधाबी में एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आए हैं। नडाल ने सोमवार को ट्वीट कर इस जानकारी दी। उन्होंने कहा उनका पॉजिटिव रिजल्ट स्पेन पहुंचने के बाद पीसीआर जांच में आया है।

नडाल ने कहा कि फिलहाल वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। वह फिलहाल अपने घर में पृथकवास में है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को इसकी जानकारी दे दी गई है। नडाल के संपर्क में आने वालों में स्पेन के पूर्व सम्राट जुआन कार्लोस भी शामिल हैं।

https://twitter.com/RafaelNadal/status/1469694125238857728?s=20

वह पिछले साल वित्तीय घोटालों के आरोपों के बाद से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं। स्पेन के एल मुंडो अखबार के मुताबिक, नडाल और 83 साल के कार्लोस की एक साथ तस्वीरें प्रकाशित की, इस तस्वीर में दोनों मास्क के बिना दिख रहे हैं।

नडाल ने कहा कि दौरे पर हर दो दिनों में उनका टेस्ट किया गया था और शनिवार से पहले सभी के परिणाम नेगेटिव आए थे। नडाल ने कहा कि वायरस के चपेट में आने के बाद उन्हें अपने खेल कार्यक्रम के साथ लचीला रूख अपनाना होगा।

उन्होंने कहा कि वह अपनी स्थिति के आधार पर आगामी कार्यक्रम का विश्लेषण करेंगे। नडाल चोट के कारण लंबे समय से टेनिस से दूर हैं। उन्होंने विम्बलडन, टोक्यो ओलंपिक और अमेरिकी ओपन में भी भाग नहीं लिया था।




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE