December 20, 2021

Join With Us


यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड : जानें कैसे बनवाएं , इलाज कराने की सुविधा




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का हिस्सा है | इस कार्ड की मदद से पूरे देश के चुनिंदा हॉस्पिटलों में इलाज कराने की सुविधा मिलती है | यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का ही एक हिस्सा है |

डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत सरकार हर व्यक्ति का यूनिक हेल्थ कार्ड बना रही है | डिजिटल हेल्थ कार्ड आधार कार्ड की तरह बिल्कुल डिजिटल कार्ड. हेल्थ कार्ड में भी आधार कार्ड की तरह इसमें आपको एक नंबर मिलेगा | इस कार्ड में आपकी सेहत से जुड़ी पूरी जानदारी दर्ज होगी | इससे डॉक्टर आपकी पूरी स्वास्थ्य रिकॉर्ड जा सकते हैं | यानी इस कार्ड के जरिए किसी भी मरीज के मेडिकल हिस्ट्री का पता लगाया जा सकेगा |

यूनिक हेल्थ कार्ड के फायदे अद्वितीय स्वास्थ्य कार्ड एक तरह से आपकी सेहत की जन्मकुंडली होता है, जिसे देखकर पता चल जाएगा कि आपकी किस बीमारी का इलाज कहां-कहां हुआ है | किन डॉक्टरों से परामर्श लिया और कौन-कौन सी दवाएं पहले चलाई गई हैं | इससे मरीज को हर जगह फाइल लेकर साथ भी न चलना होगा |

डॉक्टर या अस्पताल मरीज का यूनिक हेल्थ आईडी देखकर उसकी स्थिति को जान सकेंगे और फिर इसी आधार पर आगे का इलाज शुरू हो सकेगा | यूनिक हेल्थ कार्ड से व्यक्ति को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा | रोगी को आयुष्मान भारत के तहत इलाज की सुविधाओं का लाभ मिलता है या नहीं, इस यूनिक कार्ड के जरिये पता चल सकेगा |

आपकी सेहत का रिकॉर्ड

यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड में व्यक्ति का मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज होगा | इन दो रिकॉर्ड की मदद से यूनिक हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा | इसके लिए सरकार एक हेल्थ अथॉरिटी बनाएगी जो व्यक्ति का एक-एक डेटा जुटाएगी | जिस व्यक्ति की हेल्थ आईडी बननी है, उसके हेल्थ रिकॉर्ड जुटाने के लिए हेल्थ अथॉरिटी की तरफ से इजाजत दी जाएगी |

कैसे बनवाएं यूनिक हेल्थ आईडी कार्ड

अगर आप अपना हेल्थ आईडी कार्ड बनाना चाहते तो इसके लिए आपको पोर्टल www.healthid.ndhm.gov.in पर खुद को रजिस्टर करना होगा | आप अपने मोबाइल पर एबीडीएम हेल्थ रिकॉर्ड्स ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं | इस ऐप से भी आप खुद को हेल्थ आईडी कार्ड के लिए रजिस्टर कर सकते हैं | इसमें आपको अपनी बेसिक जानकारियां भरनी होगी और इसके साथ ही अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर को प्रमाणित करना होगा |

हेल्थ आईडी कार्ड बनाते समय आधार जरूरी नहीं है | अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है या इसमें आधार का उपयोग नहीं करना चाहते तो केवल मोबाइल नंबर का उपयोग करके भी हेल्थ आईडी कार्ड बनाया जा सकता है |

हेल्थ कार्ड के लिए करें अप्लाई

हेल्थ आईडी कार्ड बनाने के लिए नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन-एनडीएचएम की वेबसाइट पर जाना होगा |

वेबसाइट परअपनी स्वास्थ्य आईडी बनाएं का ऑप्शन पर क्लिक करना है | अगर आधार कार्ड से आईडी कार्ड बनाना चाहते हैं तो आधार के माध्यम से उत्पन्न करें पर क्लिक करें |

क्लिक करते ही आधार कार्ड का नंबर डालने के लिए कहा जाएगा |

इसके साथ ही आपसे सहमति मांगी जाएगी |

अगर आप सहमत हैं तो I agree पर क्लिक करके सबमिट करें |

सबमिट करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी आएगा |

ओटीपी कोड वेरिफाई करना होगा |

मोबाइल नंबर को भी वेरिफाई करना होगा. मोबाइल पर आपको ओटीपी आया उसे एंटर करना होगा |

मोबाइल परएक और ओटीपी आएगा | इस ओटीपी कोड को डालकर एक बार फिर वेरिफाई करें |

आपके नंबर 14 अंकों की हेल्थ आईडी नंबर के साथ एक और मैसेज आएगा |

आप मैसेज में दिए लिंक के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं |

इसके बाद आपसे नाम, जन्म का वर्ष जैसी सामान्य जानकारियां मांगी जाएगी |

सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें | हेल्थ आईडी कार्ड जनरेट हो जाएगा |



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE